कटिहार में 19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर
कटिहार, 11 मई (हि.स.)। आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार 19 मई से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर शुरू करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 का लोकार्पण किया।
शिविर तिथि: प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सरकार भवन या सार्वजनिक स्थल पर। पहला शिविर 19 मई 2026 को होगा।
शिकायत निष्पादन : सभी विभागों को 30 दिनों के भीतर आवेदनों का निपटारा करने का निर्देश। शिविर से 30 दिन पूर्व आवेदन लिए जाएंगे।
समाधान होंगे : दाखिल-खारिज, परिमार्जन, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, एफआईआर, महिला सुरक्षा समेत अन्य मामले।
मॉनिटरिंग : जिला स्तरीय अनुश्रवण कोषांग रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए कार्यक्रम में सीएम ने सभी मंत्री, सचिव, डीएम व एसपी को प्रशिक्षण दिया। कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय के एनआईसी सभागार से सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जुड़े। डीएम ने कार्यपालक सहायकों व डाटा एंट्री ऑपरेटरों को ऑनलाइन निष्पादन का प्रशिक्षण भी दिया।
डीएम ने भारत जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत 5 से 31 मई तक मकानों की नंबरिंग व नजरी नक्सा तैयार करने का काम तेज करने को कहा। प्रगणक Census2027-Houselist App से 33 प्रश्नों की जानकारी भरेंगे। फार्मर रजिस्ट्री का लंबित कार्य भी समय पर पूरा करने का आदेश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

