home page

छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : संजय सरावगी

 | 
छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : संजय सरावगी


छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : संजय सरावगी


पटना, 10 नवंबर (हि.स.)। छठ महापर्व-2026 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नेताओं ने नासरीगंज घाट से गायघाट तक विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से घाटों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का महान पर्व है। राज्य सरकार छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए घाटों को दुरुस्त करने के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में लोक आस्था के इस महापर्व को संपन्न कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त