home page

असम मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया आक्रोश

 | 
असम मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया आक्रोश


किशनगंज, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर की अध्यक्षता में उनका पुतला दहन कर बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने कहा कि असम मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि खड़गे देश के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय दलित नेता हैं और उनका अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की अमर्यादित भाषा और राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह