मनोज कुमार जायसवाल के एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने किया स्वागत
अररिया 03 अक्टूबर(हि.स.)।कांग्रेस पार्टी द्वारा कोशी स्नातक क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल को एमएलसी उम्मीदवार बनाया गया है।मनोज कुमार जायसवाल को एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर फारबिसगंज कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम छुआपट्टी स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के कार्यालय में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार जायसवाल को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद, एमएलसी उम्मीदवार मनोज कुमार जायसवाल, वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद शाह, अनिल कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू, फारबिसगंज विधानसभा मीडिया प्रभारी अमन रजा, गौरव गुप्ता, प्रदीप कर्ण, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

