home page

27 वर्षों के बाद एनसीपी नेता मनोज जायसवाल समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

 | 
27 वर्षों के बाद एनसीपी नेता मनोज जायसवाल समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल


अररिया 01 मार्च(हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज कुमार जायसवाल रविवार को 27 वर्षों बाद एनसीपी से त्यागपत्र देकर कांग्रेस का फिर से दामन थामा।रविवार को फारबिसगंज में कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के मऊ विधायक आफताब अहमद के समक्ष उन्होंने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।मनोज जायसवाल के कांग्रेस में वापसी पर लोगों ने फुल माला से लाद दिया।मनोज कुमार जायसवाल के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उल्लेखनीय हो कि संगठन सृजन अभियान के तहत फारबिसगंज पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक मो.आफताब आलम ने अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाद अहमद के अनुशंसा पर मनोज कुमार जायसवाल को अंग वस्त्र और कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। श्री जायसवाल ने सदस्यता जैसे ही ग्रहण किया वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि मनोज जायसवाल पूर्व में भी कांग्रेस में थे। उनके कांग्रेस में वापसी पर काफी खुशी हो रही है और उनका अनुभव पार्टी संगठन को मजबूती दिलाएगा।वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा की मनोज कुमार जायसवाल काफी अनुभवी संगठनकर्ता है।इनके कांग्रेस वापसी से कांग्रेस परिवार में खुशी की लहर है।

मनोज कुमार जायसवाल के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व विधायक जाकिर अनवर,प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव,नगर अध्यक्ष अमितेश गुड्डू, संजीव कुमार सुमन,शेख तालीब,विनय सिंह,दिलीप पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर