home page

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर बधाईयों का तांता

 | 
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर बधाईयों का तांता


अररिया 15अप्रैल(हि.स.)। बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मना रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंजीनियर राजेश कुमार राजू उर्फ बबलू यादव के नेतृत्व में नरपतगंज में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया गया और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।

मौके पर भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य बबलू यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी द्वारा किए गए कार्य उनकी मजबूत इच्छा शक्ति को दर्शाता है और वह सदा स्मरणीय रहेगा।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व विधायक दयानंद यादव, बुलबुल यादव,पूर्व मुखिया कुलानंद कापड़ी,मुखिया रंजीत यादव,रितेश यादव,अजीत यादव, विनोद यादव,विनोद पासवान, उमेश ऋषिदेव, अविनाश कुमार, सोनू कुमार, राजेश यादव, प्रदीप सिंह, उपेंद्र सिंह, शंकर सिंह आदि ने बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर