home page

प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दो नेताओं को किया निष्कासित

 | 

पटना, 14 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों, अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए और दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने गयाजी जिला के ओंकार शक्ति और युवा इंटक नेता चंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से आगामी 6 (छः) वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

अनुशासन समिति ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि

अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी आचरण के कारण ओंकार शक्ति एवं चंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।

अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को अब पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त