home page

जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष नेहा यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित

 | 
जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष नेहा यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित


सारण, 08 मई (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष नेहा यादव के असामयिक निधन से जिले के खेल एवं सामाजिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके सम्मान में आज राजेंद्र स्टेडियम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें खेल जगत के दिग्गजों, राजनीतिज्ञों और खिलाड़ियों ने भारी मन से उन्हें विदा किया।

नेहा यादव लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका उपचार दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विवेक सिंह, प्रवक्ता बलवंत सिंह, मंत्री सुनीता देवी एवं पूनम सिंह ने भी उपस्थित होकर शोक व्यक्त किया।

वक्ताओं ने उनके निधन को खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार