home page

पत्नी और तीन बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में दिया आवेदन

 | 
पत्नी और तीन बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में दिया आवेदन


भागलपुर, 06 मई (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के गायब होने पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है।

पीड़ित मो.अन्नू अंसारी ने बताया है कि उसकी पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ 21 अप्रैल 2026 से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पीड़ित ने अपने आवेदन में मो. राजू शेख समेत कुछ लोगों पर उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और बच्चों के साथ किसी तरह की अनहोनी भी हो सकती है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी और बच्चों की बरामदगी तथा नामजद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल नाथनगर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर