home page

800 लीटर कोडिन कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,47,500 रूपये भी बरामद

 | 
800 लीटर कोडिन कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,47,500 रूपये भी बरामद


कटिहार, 16 मई (हि.स.)। बलिया बेलौन थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिकअप में बंगाल से अररिया ले जाई जा रही 800 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप जब्त की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 47,500 रुपये नकद और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो पिकअप सवार व्यक्ति बंगाल से अवैध कोडीन लेकर कटिहार के रास्ते अररिया जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने टीम के साथ मीनापुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान एक पिकअप पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सद्दाम हुसैन, निवासी जलनगाह थाना ओल्ड मालदा जिला मालदा और असीदुल शेख, निवासी सोलोमोइल थाना कालियाचक जिला मालदा, पश्चिम बंगाल बताया।

पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 800 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप लदा मिला। साथ ही 47,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह