home page

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 | 

पटना, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत और अभिनन्दन किया। अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र एवं मिथिला की सुप्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटे थे। भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मिठाईयां बांटी। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज भाजपा और एनडीए के लाखों कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास कार्यक्रम को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में जो सुशासन स्थापित किया है उसे और धार देंगे तथा नीतीश कुमार के विकास मॉडल को और तेज गति से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित होंगे। संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में पहले भी एनडीए सरकार थी आज भी है और कल भी रहेगी। हमारी प्रतिबद्धता कल भी विकसित बिहार बनाने की थी और और आज भी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सुदृढ़ नीति-निर्माण, स्पष्ट प्राथमिकताएं और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ नई सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त