home page

मुख्यमंत्री पहुंचे भागलपुर, रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

 | 
मुख्यमंत्री पहुंचे भागलपुर, रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण


भागलपुर, 17 मार्च (हि.स.)। समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री सीधे भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज स्थल पर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने चल रहे काम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री जिले के बैजानी पंचायत के लिए रवाना हो गए, जहां वे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से सजग था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर