home page

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रोल मॉडल हैं हेमंत विश्वशर्मा : सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर

 | 
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए रोल मॉडल हैं हेमंत विश्वशर्मा : सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर


दरभंगा, 10 मई (हि.स.)।

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत तथा पुनः मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल का नेता चुने जाने पर सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपाल जी ठाकुर ने हेमंत विश्व शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि हेमंत विश्व शर्मा भाजपा के जमीनी, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि असम में उग्रवाद जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए श्री शर्मा ने जिस प्रकार संघर्ष और नेतृत्व किया, वह पूर्वोत्तर सहित उग्रवाद प्रभावित राज्यों के नेतृत्वकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि हेमंत विश्व शर्मा का राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक क्षमता एवं विकासोन्मुख सोच उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक रोल मॉडल बनाती है। सांसद ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में असम विकास, शांति और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा तथा राज्य का सर्वांगीण विकास और अधिक गति पकड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra