home page

दो छात्राओं के टॉप करने पर मुख्यमंत्री ने कहा- छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण

 | 

पटना, 29 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस बार परीक्षा में 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 86.23 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 84.09 है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, साथ ही कुल मिलाकर सभी छात्राओं का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है।

बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों ने भी अच्छी सफलता हासिल की है। सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मैं कामना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त