home page

मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं

 | 

पटना, 21 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखते हुये बिहार के गौरव को नई ऊँचाईयों पर पहुंचायेंगे। मुख्यमंत्री ने समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु समस्त बिहारवासियों का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त