home page

मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज के अवसर पर बिहारवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

 | 

पटना, 14 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहारवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द्र का संचार हो तथा बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

उन्होंने सभी बिहारवासियों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा, प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त