home page

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अंबेडकर की प्रतिमा और पार्क की सफाई

 | 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अंबेडकर की प्रतिमा और पार्क की सफाई


अररिया 13 अप्रैल(हि.स.)। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती से पूर्व सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिमा एवं अंबेडकर पार्क की साफ-सफाई की गई।

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व उनकी प्रतिमा एवं अम्बेडकर पार्क की व्यापक साफ-सफाई का कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।

मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए समाज में स्वच्छता, समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और लोकतंत्र की मजबूत नींव प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर कल प्रतिमा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा विधिवत पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर