स्वच्छता अभियान के तहत एसएसबी के जवानों ने अररिया कोर्ट स्टेशन परिसर की सफाई की
| Oct 16, 2026, 17:52 IST
अररिया 16 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 52वीं वाहिनी के जवानों ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत अररिया कोर्ट स्टेशन की सफाई की।एसएसबी जवानों ने प्लेटफार्म सहित प्लेटफार्म के बाहर परिसर की पूरी तरह सफाई की।
बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में हुए सफाई अभियान में दर्जनों की संख्या में जवान शामिल हुए और आम यात्रियों आके साथ स्थानीय लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की।
एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी पहल से हम न केवल अपने घरों को बल्कि अड़ोस पड़ोस को साफ सुथरा रख सकते हैं।गंदगी के कारण होने वाले रोगों के प्रति भी आगाह करते हुए जवानों ने कूड़ा कचरा को डस्टबिन में फेंकने की अपील की।स्टेशन परिसर में जगह डस्टबिन भी लगाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

