home page

पथ निर्माण मंत्री के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 | 
पथ निर्माण मंत्री के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान


भागलपुर, 14 जून (हि.स.)। राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस विधायक इं.शैलेंद्र के नेतृत्व में रविवार को थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और गोलंबर परिसर में स्चच्छता अभियान चलाया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर देशव्यापी चल रहे कार्यक्रम की कड़ी में मंत्री इं.शैलेंद्र के साथ रेलवे के अधिकारी, कर्मी और आमलोगों हाथ में झाड़ू थामा। मंत्री ने एकबार फिर से लोगों को अपने आस पड़ोस और सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने को कहा।

इंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांव, हाट, बाजार, बैंक, थाना और प्रखंड कार्यालय आने जाने के लिए मोटरसाईकिल और कार की जगह साइकिल का उपयोग करने कहा। वहीं मंत्री ने कहा कि वे बिहपुर में रेलवे की सड़कों को आदर्श और उसके किनारे रोशनी और हरियाली को विकसित करने की चाह रख रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक़ कुमार, महंत नवलकिशोर दास और रूपेश रूप से बिहपुर में रेलवे के बांधा पर पाथ वे बनाने समेत रेलवे स्टेशन की चारदिवारी पर मंजुषा पेंटिंग कराने और रेलवे गोलंबर पर इतिहास के नायक की मूर्ति लगाने का मसौदा तैयार कर उन्हें देने को कहा। जिस पर वे पूर्वमध्य रेलवे के जीएम से बात कर कार्य शुरू करा सके। इस मौके पर पूर्व मुखिया फुलेश्वर मंडल, दिनेश यादव, दिलीप सिंह, वासुदेव सिंह, कुमार गौरव, रंजन चौधरी, सौरव सावर्ण, ज्ञानदेव कुमार, अनंत मंडल, बबलू गुप्ता, लालमोहन, रिंकू, सिंटू, सौरव और अजय उर्फ माटो आदि समेत आमलोगों और आरपीएफ बलों की उत्साहजनक सक्रियता रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर