home page

मुख्यमंत्री सम्राट ने पटनदेवी और जल्ला वाले हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

 | 
मुख्यमंत्री सम्राट ने पटनदेवी और जल्ला वाले हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना


पटना, 28 अप्रैल (हि.स.)। सम्राट चाैधरी ने जब से मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से वे शासन के साथ आध्यत्म की तरफ भी विशेष ध्यान दे रहे है। यही कारण है कि वे लगातार मंदिराें के दर्शन कर रहे है। इस क्रम में मंगलवार काे मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने सबसे पहले शक्तिपीठों के दर्शन किये। वे पटना की आराध्य देवी 'बड़ी पटनदेवी' मंदिर पहुँचे, जहाँ मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। यहाँ उन्होंने माता रानी की प्रतिमा के दर्शन कर आरती उतारी।

मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी यहां से 'छोटी पटनदेवी' मंदिर गए और वहाँ भी शक्ति स्वरूपा माँ का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और धर्मपरायणता के साथ राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

शक्तिपीठों के दर्शन के उपरांत सम्राट चौधरी 'जल्ला वाले हनुमान मंदिर' गयेे। यहाँ उन्होंने बजरंगबली के चरणों में शीश छुकाया और विशेष पूजा-पाठ संपन्न किया। मुख्यमंत्री ने इन तीनों धार्मिक स्थलों पर बिहार की प्रगति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और जन-समर्थन से वे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पटना साहिब गुरुद्वारा, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर, सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर और पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर और राजवंशी नगर के पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर के दर्शन कर चुके हैं , जो उनकी सर्वधर्म समभाव और सांस्कृतिक जड़ों के प्रति आस्था को दर्शाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी