home page

छठ की तैयारियों को लेकर नहर छठ घाट का डीएम ने किया निरीक्षण

 | 
छठ की तैयारियों को लेकर नहर छठ घाट का डीएम ने किया निरीक्षण


अररिया 08 नवम्बर(हि.स.)।

छठ महापर्व को लेकर डीएम विनोद दूहन ने जिला मुख्यालय स्थित नहर छठ घाट का निरीक्षण। इस दौरान एसपी जितेंद्र कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने छठ घाट की साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को घाट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की समुचित साफ-सफाई, कचरे का शतप्रतिशत उठाव, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी अररिया को छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर