home page

मुख्य सचिव ने अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का लिया जायजा

 | 
मुख्य सचिव ने अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का लिया जायजा


भागलपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अजगैबिनाथ धाम स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में शनिवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मुख्य सचिव पंकज कुमार पाल हेलिकॉप्टर से पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने विशेष रूप से अगुवानी-सुल्तानगंज पुल और भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई सर्वेक्षण कर परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला और प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव का यह दौरा विकास कार्यों की निगरानी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर