home page

स्व. बच्ची देवी ने मरणोपरांत नेत्रदान कर पेश की अद्भुत मिसाल

 | 
स्व. बच्ची देवी ने मरणोपरांत नेत्रदान कर पेश की अद्भुत मिसाल


स्व. बच्ची देवी ने मरणोपरांत नेत्रदान कर पेश की अद्भुत मिसाल


सारण, 26 जुलाई (हि.स.)। छपरा नगर निगम की उपमहापौर रागिनी देवी तथा शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मनाथ कुमार उर्फ पिंटू की माता, स्वर्गीय बच्ची देवी ने मरणोपरांत नेत्रदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण दी है। 09 जुलाई को स्वर्गीय बच्ची देवी के निधन के बाद उनके परिजन ने उनकी अंतिम इच्छा और संकल्प का सम्मान करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजन की सूचना पर दधीचि देहदान समिति के सहयोग से उनकी दोनों आंखों का नेत्रदान संपन्न हुआ।

इस कार्य से अब दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी। शिव बाजार छपरा स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में दधीचि देहदान समिति के बिहार महासचिव पद्मश्री विमल जैन, छपरा के पूर्व विधायक डॉ सी एन गुप्ता, समिति के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी, सीपीएस के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह, सचिव आनंद प्रधान, सूरज एवं परिवार के कई सदस्य उपस्थित हो कर श्रद्धांजलि दी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार