home page

पुण्यतिथि पर अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धांजलि

 | 
पुण्यतिथि पर अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धांजलि


अररिया, 27 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुर में शुक्रवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि मनाई गई। स्कूल के शिक्षकों के साथ बच्चों ने चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर थे।इनका पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज तत्कालीन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि वे कभी जीवित नहीं पकड़े जाएंगे। जब उनके पास अंतिम गोली बची, तो उन्होंने खुद को गोली मारकर अपना बलिदान दे दिया और आजाद रहने का अपना वादा निभाया। कार्यक्रम को बारी- बारी से प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम, पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर