home page

नई ट्रेनों के परिचालन के साथ यात्री सुविधा में विस्तार को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग,डीआरएम को लिखा पत्र

 | 
नई ट्रेनों के परिचालन के साथ यात्री सुविधा में विस्तार को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग,डीआरएम को लिखा पत्र


अररिया 10 मई(हि.स.)।अररिया जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने समस्तीपुर डीआरएम को पत्र लिखकर नई ट्रेनों के परिचालन के साथ यात्री सुविधाओं में विस्तार को पत्र लिखा है।अध्यक्ष मूलचंद गोलछा और सचिव राकेश रोशन ने पत्र के माध्यम से 15501/02 रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार द्विसाप्ताहिक से त्रिसाप्ताहिक सिलीगुड़ी तक करने,05737/38 नरकटियागंज-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को स्थायी परिचालन करते हुए गुवाहाटी तक विस्तार करने,दरभंगा से गुवाहाटी के लिए त्रिसाप्ताहिक वाया झंझारपुर,नरपतगंज,फारबिसगंज,अररिया,सिलीगुड़ी तक ट्रेन का परिचालन शुरू करने,फारबिसगंज से वाया नरपतगंज,सुपौल,सहरसा,खगड़िया,मुंगेर,सुल्तानगंज,भागलपुर,बांका होते हुए देवघर तक बाबाधाम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने,फारबिसगंज सहरसा के बीच परिचालित एक जोड़ी ट्रेन को चार जोड़ी ट्रेन करने,गुवाहाटी से सिलीगुड़ी,ठाकुरगंज,अररिया,फारबिसगंज,दरभंगा होते हुए नई दिल्ली तक नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की है।

प्रेषित पत्र में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने फारबिसगंज प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर ट्रेन में पानी के भरने का प्रावधान,ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ की प्रतिनियुक्ति,फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रनिंग रुम का काम शीघ्र पूरा करने,सुभाष चौक स्थित केजे 65 पर रेल लाइन जोड़ने का काम शीघ्र करने,प्लेटफार्म संख्या चार का उपयोग यात्री ट्रेनों के परिचालन में उपयोग करने के साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने डीआरयूसीसी और स्टेशन सलाहकार समिति में चैंबर के प्रतिनिधि का मनोनयन करने की मांग की गई है।

प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि जारी करते हुए जानकारी चैंबर के सचिव राकेश रोशन ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर