जनगणना 2027: कटिहार में द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू
| Mar 17, 2026, 15:30 IST
कटिहार, 17 मार्च (हि.स.)। भारत की जनगणना 2027 के तहत कटिहार में द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू हो गया है। प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, कटिहार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री राहुल श्रीवास्तव और श्री सुनील कुमार सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय बिहार, पटना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और परिवार की गणना के लिए डिजिटल एप के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में कटिहार जिला के सभी चाजों के सहायक चार्ज पदाधिकारी और डाटा इन्ट्री ऑपरेटर भाग ले रहे हैं। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, कटिहार द्वारा प्रशिक्षण की निगरानी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

