बजट सत्र : बिहार विधानसभा में गंगा पथ का विस्तार बक्सर तक किये जाने की मांग उठी
पटना, 25 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा में बुधवार को गंगा पथ का विस्तार बक्सर तक करने का मामला भाजपा के मिथलेश तिवारी ने उठाया।
इस पर जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल ने कहा कि हमलोग मैरीन ड्राइव देखने मुम्बई जाते थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच से यह पटना में साकार हुआ है। आपकी सोच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच आगे हैं।
मंत्री जयसवाल ने कहा कि गंगा पथ का विस्तार किया जा रहा है, आगे वित्तीय व्यवस्था की व्यावहारिकता को देखते हुए दोनों ओर विस्तार को लेकर बात होगी। सकारात्मक विचार से बिहार के विकास में लगे यह किया जाएगा।
सत्ता पक्ष के सदस्य ने मरीन ड्राइव की तरह गया जी कॉरिडोर बनाने की भी मांग की।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इसे अब मरीन ड्राइव नहीं कहे,अब मुम्बई के लोग कह रहे हैं कि इसे गंगा पथ जैसा बनाओ,गंगा पथ ज्यादा सुंदर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

