बौद्ध भिक्षुको का जत्था भ्रमण के दौरान पहुचा मंगलापुर
-116 लोगो की है टीम जो 17 दिसम्बर 2025 से है भ्रमण पर-बौद्ध भिक्षुकों ने बताया अब तक पैदल 32 सौ किमी हुआ यात्रा
पूर्वी चंपारण,18 मार्च (हि.स.)। बौद्ध भिक्षुक का जत्था थाईलैंड से कोलकाता के रास्ते विगत 17 दिसम्बर से भ्रमण पर निकले हैं जो केसरिय व वैशाली बौद्ध स्तूप जाने के क्रम मे मंगलापुर एसएच 74 के किनारे ठहरे है । उनके साथ गाड़ी के चालक मनीष कुमार ने बताया कि 116 सदस्यों की टीम है जो पैदल चलते हुए बोध गया,सारनाथ इलाहाबाद,कानपुर लखनऊ श्रावस्ती, कुशीनगर, नेपाल के बाद केसरिया होते वैशाली जा रहे हैं ।
टीम अभी तक लगभग 32 सौ किमी पैदल चलकर मंगलापुर पहुची है,जहाँ से गुरुवार की सुबह केसरिया के लिए प्रस्थान करेंगी। टीम का नेतृत्व थाईलैंड के गुरु जी आयान प्रापवेट कर रहे हैं ।टीम के सभी पर्यटक सोने के लिए अपना अपना टेंट लगाए हुए साथ ही दो ट्रक पर जरनेटर गैस चूल्हा के साथ भोजन समाग्री लेकर चल रहे हैं।टीम आगामी तीन अप्रैल को थाईलैंड के लिए प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

