home page

ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 | 
ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


अररिया 22 अगस्त(हि.स .)।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की है।

फुलकाहा क्षेत्र के बीओपी पथरदेवा अंतर्गत मीरगंज गांव, सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के पास भारत की ओर करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर संयुक्त विशेष गश्त टीम ने एक युवक को 610 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के 29 वर्षीय जितेंद्र कुमार मंडल पिता मायानंद मंडल के रूप में हुई है। टीम ने ब्राउन शुगर को प्लास्टिक पैकिंग डिब्बे सहित जब्त किया। जब्त सामग्री का कुल वजन पैकेजिंग सहित 731.18 ग्राम बताया गया है।आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जब्त सामान को जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

56वीं वाहिनी एसएसबी ने कहा है कि उसके कार्यक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी समेत सभी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर