home page

स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

 | 
स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार


अररिया 08 मई(हि.स.)। अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार की ओर से जिले में सुख नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में ताराबाड़ी थाना पुलिस ने ने नशे के एक कारोबारी को शुक्रवार को एक किलो से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

ताराबाड़ी थाना के अंतर्गत पटेगना धर्मकांटा के पास अररिया कुर्साकांटा मुख्य मार्ग में पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की।पकड़ा गया नशे का सौदागर बरदाहा के वार्ड संख्या 11 निवासी 28 वर्षीय मो.मिराज अंसारी पिता मो.सलीम अंसारी है।पुलिस ने इसके पास से 1028 ग्राम स्मैक के साथ एक मोबाइल बरामद किया।मामले को लेकर ताराबाड़ी थाना में कांड संख्या 73/2026 दिनांक 08.08.2016 धारा 8(सी),21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।जानकारी शुक्रवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।

छापेमारी दल में ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,एसआई रमेश प्रसाद,बीरेंद्र कुमार,पीटीसी रंजन कुमार सिंह,गृहरक्षक ब्रह्मदेव सिंह और जमालउद्दीन शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर