home page

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन पर नीतीश कुमार ने दी बधाई

 | 

पटना, 21 सितंबर (हि.स.)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को बधाई देते हुए कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली एलावेनिल वलारिवान, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा विनोद को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

नीतीश कुमार ने कहा कि देश के प्रतिभावान खिलाड़ी भारत की गौरवशाली पहचान हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाते रहें।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी