छात्र जदयू का प्रभारी बनाए जाने पर रुहेल रंजन ने नीतीश कुमार का जताया आभार
| Jul 26, 2026, 18:53 IST
पटना, 26 जुलाई (हि.स.)। इस्लामपुर के विधायक रुहेल रंजन ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार काे शिष्टाचार भेंट की। रुहेल रंजन ने उन्हें छात्र जनता दल यूनाईटेड (जदयू) का प्रभारी बनाए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
मुलाकात के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रुहेल रंजन ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि छात्र जदयू के माध्यम से युवाओं को पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर विधान परिषद में पार्टी के उपनेता ललन कुमार सर्राफ मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

