home page

निशांत कुमार नई पीढ़ी की सशक्त और संस्कारी आवाज हैं: नवल शर्मा

 | 

पटना, 26 मार्च (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि निशांत कुमार नई पीढ़ी की सशक्त, साफ-सुथरी और संवेदनशील आवाज बनकर उभर रहे हैं। उनकी सादगी, मर्यादा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।

उन्हाेंने गुरुवार काे बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना है। वही मूल्य, वही दृष्टि और वही जनसमर्पण की भावना निशांत कुमार में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो उन्हें स्वाभाविक रूप से एक जिम्मेदार भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाती है। जदयू को भरोसा है कि निशांत कुमार के नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी और जनविश्वास दोनों और मजबूत होंगे, और बिहार की राजनीति एक नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी