पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले नीतीश कुमार, जाना कुशलक्षेम
पटना, 22 सितंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मंगलवार काे पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान नीतीश कुमार ने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय बातचीत हुई।
वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ नीतीश कुमार की यह आत्मीय संवाद पार्टी की उस राजनीतिक परंपरा को भी दर्शाता है, जिसमें वरिष्ठ साथियों के अनुभव, मार्गदर्शन और सम्मान को सदैव विशेष महत्व दिया जाता रहा है, जो पार्टी के लिए सदैव अमूल्य पूंजी है।
मुलाकात के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ भी साथ रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

