home page

स्वास्थ्य मंत्री ने धार्मिक आस्था और पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 | 
स्वास्थ्य मंत्री ने धार्मिक आस्था और पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


स्वास्थ्य मंत्री ने धार्मिक आस्था और पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


पटना, 20 जुलाई (हि.स.)। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमारका आज 45वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन काे निशांत कुमार ने धार्मिक आस्था और पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया।

जन्मदिन के निशांत कुमार साेमवार सुबह अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि भगवान की कृपा उन पर, उनके पिता, पूरे परिवार, बिहार की जनता और देशवासियों पर बनी रहे। इसके बाद निशांत कुमार बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। सदन में उनके जन्मदिन का जिक्र करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी सदस्यों ने भी स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी निशांत कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सत्ता पक्ष के कई नेताओं और विधायकों ने भी उन्हें बधाई दी।सदस्यों की शुभकामनाओं के बाद निशांत कुमार ने सदन के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जिस आत्मीयता के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों का यह स्नेह उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी