home page

भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 | 
भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि


पटना, 15 सितंबर (हि.स.)। भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन परिसर में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. विश्वेश्वरैया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी डॉ. विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में मौजूद लोगों ने डॉ. विश्वेश्वरैया के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।---------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी