home page

जमुई नाबालिग की कथित तस्वीर सार्वजनिक करने पर मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी की मांग

 | 
जमुई नाबालिग की कथित तस्वीर सार्वजनिक करने पर मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी की मांग


जमुई नाबालिग की कथित तस्वीर सार्वजनिक करने पर मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी की मांग


पटना, 26 सितंबर (हि.स.)। भाजपा बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक निशा सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी शनिवार को पटना के सचिवालय थाना पहुंचीं। जहां जमुई की नाबालिग पीड़िता की कथित तस्वीर सार्वजनिक किए जाने के मामले में विधान पार्षद शीला पंडित ने राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित आवेदन सौंपा।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता और उसके परिवार से संबंधित कथित तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष सार्वजनिक करने के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की गई। इससे पीड़िता की पहचान उजागर होने, उसकी निजता और गरिमा प्रभावित होने तथा सुरक्षा को लेकर आशंका जताई गई है।

शीला पंडित ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना गंभीर विषय है। पुलिस मामले की तत्काल जांच करे और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।

निशा सिंह ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान और निजता की रक्षा कानूनन आवश्यक है। ऐसे मामलों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर कानून का पालन होना चाहिए।

आवेदन में पॉक्सो अधिनियम की धारा 23 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 का उल्लेख करते हुए संबंधित तस्वीर, वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट, यूआरएल और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की गई है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, मंत्री सीमा झा, प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त