नीतीश जी की जनहित और विकास नीतियां मजबूती से जारी है: विजय कुमार चाैधरी
पटना, 23 अप्रैल (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चाैधरी ने कहा कि शुक्रवार काे राज्य सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी के द्वारा विधानसभा सचिवालय को विधिवत रूप से उपलब्ध करा दिया गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सरकार सदन में मजबूत बहुमत के साथ विश्वास मत प्राप्त करेगी।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चाैधरी गुरुवार काे जदयू के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित कर रहे थे। इस दाैरान उन्हाेंने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। यह सरकार नीतीश कुमार के आशीर्वाद से स्थापित एवं उनके मार्गदर्शन में कार्यरत सरकार है, इसलिए बहुमत साबित करने को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बार स्पष्ट किया है कि यह सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में, उनकी नीतियों और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की ऐतिहासिक यात्रा तय की है और जनता का निरंतर समर्थन राजग के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। सरकार उसी जनादेश के अनुरूप जनहित और विकास के कार्यों को आगे बढ़़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हाेंने कहा जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया, तो एनडीए की सर्वसम्मति से सम्राट चैधरी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकार भले ही नई है, लेकिन उसकी नीति और दिशा नीतीश कुमार के विकासपरक मार्ग पर ही आगे बढ़़ रही है।
उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में वित्त विभाग हमेशा लाल घेरे में रहता था, जबकि आज राज्य की वित्तीय व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुदृढ़़ है।
निशांत की प्रस्तावित यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर राजद द्वारा की जा रही टिप्पणियाँ पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं, जबकि जदयू की जनसंपर्क यात्राओं का लाभ बिहार की जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है।
इस अवसर पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, अनिल कुमार एवं प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
माैके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेता माैजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

