home page

पीएम आवास सूची में अपात्रों के नाम की होगी समीक्षा

 | 
पीएम आवास सूची में अपात्रों के नाम की होगी समीक्षा


दरभंगा, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

जिले में तारडीह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में अपात्र लोगों के नाम शामिल होने की शिकायतों को बीडीओ प्रीति कुमारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत वाले पंचायतों में एक-एक लाभुक की पात्रता की समीक्षा की जाएगी। पहले से पक्का मकान रखने अथवा निर्धारित मानदंड पूरा नहीं करने वाले लाभुकों के मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी, जबकि पात्र लाभुकों के नाम यथावत रहेंगे।

सूची के अवलोकन में कुछ ऐसे नाम होने की बात सामने आई है, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर, व्यवसाय तथा चारपहिया वाहन होने की जानकारी है। कुछ परिवारों में पूर्व में एक सदस्य के नाम आवास का लाभ मिलने के बाद दूसरे सदस्य के नाम सूची में शामिल होने की भी शिकायत है। इन मामलों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

जानकारों का कहना है कि सत्यापन के बाद जिला स्तर से सूची जारी हुई है, ऐसे में पुनःसमीक्षा पूर्व सत्यापन पर भी सवाल खड़े करती है। बीडीओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर पात्रता की पुनःजांच जरूरी है और कार्रवाई नियम के अनुसार होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra