home page

रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक

 | 
रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक


पटना, 29 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर कहा कि बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी