बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला दायित्व
पटना, 30 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में विधिवत अपना दायित्व ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य तेज गति से होगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजू झा
मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, कमरूजमा अंसारी, खालिद कमाल एवं राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नूर आलम हवारी, प्रदेश महामंत्री नौशाद अहमद, पटना महानगर मोर्चा अध्यक्ष अरसी अजीज, प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. रमीज राजा, फिरोज शाकरी, दिलशाद, फैयाज मंसूरी, शिवा कैशर, जेबा खान, कुरबान शेख, फैयाज काजमी, नूरजहाँ, खुशबू प्रवीण, साकिब जमानी, तनवीर हवारी, हाशिम बखो, मो० तौफिक, फैजान अहमद, सरदार उपकार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दायित्व ग्रहण के बाद मोहिबुल हक ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र तथा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन के विस्तार, संवाद और सेवा कार्यों को नई गति देने का भी संकल्प दोहराया।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

