रक्तदान जैसे महादान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची मानव सेवा:राजन क्लेमेंट साह
बुलंद हाैसले के साथ युवाओं ने किया रक्तदान
पटना, 03 अप्रैल (हि.स.)।रक्त दें, आशा दे, साथ मिलकर हम जीवन बचाये के संदेश काे लेकर पटना के युवाओं ने शुक्रवार काे मुस्कुराते हुए बुलंद हाैसले के साथ रक्तदान किया। यह रक्तदान कैंप गुड फ्राइडे पर पटना के फेमस कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में लगाया गया, जहां सैंंकड़ाें लाेगाें ने रक्तदान में अपनी भागीदारी निभायी। रक्तदान करने वालाें में युवाओं की संख्या अधिक रही।खासकर महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर रक्तदान किया और लाेगाें से इसमे भागीदारी निभाने की अपील की।
बिहार प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में आयाेजित इस रक्तदान शिविर में स्थानीय दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया की उपस्थिति में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य काे बताते हुए उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने कहा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है ।
उन्हाेंने कहा कि गुड फ्राइडे त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है। इस पावन दिन पर रक्तदान जैसे महादान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने सभी लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
दार्जलिंग से गया अपने रिश्तेदार के घर आये एक युवा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इस रक्त से किसकी जान बच सकती है।इसलिए मुझे जैसे ही पता चला है आज यहां रक्तदान शिविर लगना है, मैं फाेरन यहां पहुंच गया।
पहली बार रक्दान करने पहुंची आयशा ने बताया कि हर किसी काे रक्तदान करना चाहिए ताकि हमारे शरीर में नये रक्त बनने की प्रक्रिया चलती रहे।रक्तदान कर हम दूसराें के काम आ सकते है और इससे समाजसेवा का भी माैका मिलता है।
कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के ब्लड सेंटर इंचार्ज डाॅ. रीना ने बताया कि सेंटर की पूरी टीम ने रक्त संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी रक्तदाताओं को आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की गयी। कुल 10 यूनिट ब्लड संग्रह किये गये, जिसमें सभी रक्त समूह के आकड़े लगभग बराबर है।
आयोजन को सफल बनाने में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

