home page

मांझी में रामघाट पर नहाने के दौरान आठ वर्षीय बालक डूबा

 | 
मांझी में रामघाट पर नहाने के दौरान आठ वर्षीय बालक डूबा


मांझी में रामघाट पर नहाने के दौरान आठ वर्षीय बालक डूबा


सारण, 18 जून (हि.स.)। मांझी थाना क्षेत्र के रामघाट पर सुबह एक हादसा हो गया, जहां अपने परिजनों के साथ नदी में नहाने आया आठ वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। बालक की पहचान गौरी मठिया गांव निवासी सुशील गिरी के पुत्र शेरू गिरी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आगामी 25 जून को होने वाले गृह प्रवेश की पूजा के लिए जल लेने आईं महिलाओं के साथ आधा दर्जन बच्चे भी रामघाट आए थे। नहाने के दौरान शेरू गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल गोताखोरों द्वारा शव की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार