home page

कालाबाजारी का 18 बोरा खाद्यान्न पेट्रोल पंप से बरामद,एक गिरफ्तार

 | 
कालाबाजारी का 18 बोरा खाद्यान्न पेट्रोल पंप से बरामद,एक गिरफ्तार


अररिया 01 अगस्त(हि.स.)। कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मरातीपुर मां तारा फ्यूल सेंटर पर गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सरकारी कालाबाजारी के 18 बोरा खाद्यान्न के साथ ई रिक्शा को जब्त किया। मामले में शनिवार को पुलिस ने सुंदरीमठ से आरोपी अरुण झा को भी गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई कुआड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर पेट्रोल पंप में छापेमारी कर सरकारी खाद्यान्न को जब्त किया।

मौके पर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जनवितरण प्रणाली की दुकानों,आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल में प्रधानमंत्री भोजन योजना के लिए सरकारी खाद्यान्न भेजा जाता है।इस तरह की जानकारी मिल रही थी कि पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बहाने ट्रैक्टर से सरकारी खाद्यान्न को ई रिक्शा पर लोड कर कालाबाजारी की जाती है।

सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो मामला सही पाया गया और ई रिक्शा सहित 18 बोरा सरकारी चावल और गेहूं जब्त किया गया।वहीं आरोपी अरुण झा को सुन्दरीमठ से गिरफ्तार किया गया है।मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मेश ठाकुर की ओर से एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर