home page

एनपीएस को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट मंगलवार को काला दिवस मनाते हुए करेंगे प्रदर्शन

 | 
एनपीएस को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट मंगलवार को काला दिवस मनाते हुए करेंगे प्रदर्शन


अररिया 30 अगस्त(हि.स.)। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के पूर्णिया प्रमंडल के जोनल प्रभारी सह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने एक सितम्बर को एनपीएस के मुद्दे पर काला दिवस मनाते हुए प्रदर्शन करने की जानकारी दी।

श्री कुमार ने रविवार को बताया कि पूरे राज्य में 01 सितम्बर को ब्लैक डे मनाया जाएगा।इस दिन सभी शिक्षक सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी जो एनपीएस से अच्छादित हैं।

पुरानी पेंशन के समर्थन तथा एनपीएस,यूपीएस एवं निजीकरण के विरोध में अपने कार्य स्थल पर बांहो में काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कर्मचारियों के 60 साल की सेवा दे चुके लाचार मजबूर बुढ़ापा किसी वृद्धाश्रम में भी गुजारा के लायक नहीं रह जाता।वहीं दूसरी तरफ एक दिन की भी विधायिकी सांसदी करने वाले को मलाईदार पेंशन मिल रहा होता है।

श्री कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन हम कर्मचारियों का सामाजिक सुरक्षा है और इसके लिए हमलोग आज आवाज उठा रहे हैं। कल सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर