home page

भाजपा की नई प्रदेश कमेटी जन-आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प करेगी सिद्ध: मनोज राय

 | 
भाजपा की नई प्रदेश कमेटी जन-आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प करेगी सिद्ध: मनोज राय


कटिहार, 29 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश की नई कमेटी की घोषणा होने पर कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि नई प्रदेश कमेटी बिहार में संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के माध्यम से बिहार को समृद्ध बनाने और जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने का संकल्प पूरा होगा।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कमेटी में कटिहार जिले को बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। जिले की प्राणपुर विधानसभा सीट से विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा सीमा झा को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाएगी।

कटिहार जिले से दो महिला नेत्रियों को प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिलने पर जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह और पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी शामिल हैं।

इसके साथ ही जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, महेंद्र झा, गौरव पासवान, प्रियंका सिंह, अभिषेक सिंह, नरेश मंडल सहित कटिहार जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी नई टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह