नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हरेक युवा भाजपा का सम्मान:प्रवीण
अररिया 21 जनवरी(हि.स.)। नितिन नवीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करना न केवल नवीन नेतृत्व का शुभारंभ है, बल्कि दिन रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है।उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के पदभार ग्रहण उपरांत उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं संग हर्ष व्यक्त करते हुए आज यहां कही।
भाजपा नेता कुमार ने कहा कि उनके निर्वाचन से जहां बिहार की धरती गर्व और उल्लास से अभिभूत है,वहीं पूरे देश मे कार्यकर्ता युवा, ऊर्जावान नेतृत्व पाकर हर्षित है।श्री कुमार ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि उनके नेतृत्व व सानिध्य में लगातार तीन वर्षों तक बिहार भाजपा युवा मोर्चा में कार्य करने का मौका प्राप्त हुआ। उनका पार्टी के सर्वोच्च दायित्व पर आसीन होना अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।
मौके पर प्रताप नारायण मंडल,अमन झा,सत्य प्रकाश,राज प्रकाश,सुदर्शन कुमार, कपिल साह, राजीव ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ताओं मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि उनका निर्वाचन भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामान्य कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का बड़ा उदाहरण है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मोदी नितिन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

