home page

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

 | 
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान


भागलपुर, 31 मार्च (हि.स.)। जिले के नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों का मंगलवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय बिहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न हुआ। उद्घाटन के बाद विषय प्रवेश बिहपुर विस के विधायक ईं शैलेंद्र ओर प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा नागर और संचालन प्रो गौतम ने किया। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, विपीन मिश्रा, संजय शर्मा आदि शामिल थे।

भागलपुर के वरीय भाजपा नेता दिलीप निराला, सुबोध सिंह कुशवाहा, रूपेश रूप आदि ने कार्यक्रम के दौरान पांचों सत्र में क्रमवार भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक गहराई से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर ई कुमार गौरव, कन्हैया झा, पवन यादव, अभिषेक, रूपेश झा, निहार रंजन, राजीव शर्मा, पवन सिंह, और अजय उर्फ माटो आदि की सक्रिय रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर