नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर विपक्ष के विराेध के खिलाफ भाजपा पूरे राज्य में निकालेगी आक्रोश मार्च
पटना, 18 अप्रैल (हि.स.)। संसद में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष के विरोध के कारण पास नहीं हो सका। संसद में विपक्ष के इस रवैये के विराेध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे राज्य में आक्रोश मार्च निकालेगी। इसके लिए बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार काे एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने पर खुशी मना रही है।
बैठक में आक्रोशित महिलाओं ने जल्द ही इसके लिए विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा में पारित न होने देने के विरोध में आगामी 20 अप्रैल को पटना सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश मार्च निकाले जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 'आक्रोश मार्च' की रूपरेखा तैयार की गई और आधी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए इस आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में लोकसभा में विपक्ष द्वारा षड्यंत्रपूर्वक गिराए गए महत्वपूर्ण विधेयक पर गंभीर चर्चा हुई, जो न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है बल्कि हमारी नारी शक्ति के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

