home page

डॉ प्रीति शेखर को बनाया गया प्रदेश महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

 | 
डॉ प्रीति शेखर को बनाया गया प्रदेश महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल


भागलपुर, 30 मई (हि.स.)। भागलपुर प्रमंडल में भाजपा के इतिहास में पहली बार भाजपा नेत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। जिसके बाद भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता लगातार डॉ प्रीति शेखर को फूल माला पहनाकर बुके देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता जहां डॉक्टर प्रीति शेखर को महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी को और मजबूत किए जाने की बात कर रहे हैं, साथ ही इनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों की जमकर सराहना भी की जा रही है।

वही महामंत्री बनने के बाद डॉक्टर प्रीति शेखर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए और मजबूती से संगठन के लिए काम करने की बात कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर